सोमवार, 16 जून 2025

महिला विश्व कप का कार्यक्रम घोषित, 5 अक्टूबर को भारत-पाकिस्तान का मैच:

              30 सितंबर से शुरू होगा यह टूर्नामेंट, 12 साल बाद भारत कर रहा मेजबानी

अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (ICC) ने महिला वनडे विश्व कप 2025 का कार्यक्रम घोषित कर दिया है। इसके अनुसार, 5 अक्टूबर को भारत और पाकिस्तान की टीमें आमने-सामने होंगी। यह मैच कोलंबो के आर प्रेमदासा स्टेडियम में खेला जाएगा। यह टूर्नामेंट 30 सितंबर 2025 से शुरू होगा।


भले ही भारत को इस टूर्नामेंट की मेजबानी का अधिकार दिया गया हो, लेकिन पहलगाम आतंकी हमले के बाद भारत द्वारा शुरू किए गए ऑपरेशन सिंदूर के कारण पाकिस्तानी टीम का भारत आना मुश्किल है। ऐसे में इस मैच को कोलंबो में कराने का फैसला किया गया है।


चैंपियंस ट्रॉफी से पहले BCCI और PCB ने ICC के समक्ष तटस्थ स्थल पर खेलने पर सहमति जताई थी। भारत 12 साल बाद पहली बार महिला विश्व कप की मेजबानी करने जा रहा है। भारत ने आखिरी बार 2013 में महिला विश्व कप की मेजबानी की थी।

वनडे वर्ल्ड कप - भारतीय महिला टीम

वर्ष स्थान
1973            भाग न ले सकी
1978             ग्रुप स्टेज
1982             ग्रुप स्टेज
1988             भाग न ले सकी
1993             ग्रुप स्टेज
1997             सेमीफाइनल
2000             सेमीफाइनल
2005              रनर-अप
2009             सुपर सिक्स
2013                   ग्रुप स्टेज
2017               रनर-अप
2022              ग्रुप स्टेज

5 स्थानों पर खेले जाएंगे 28 लीग मैच
इस टूर्नामेंट में 28 लीग मैच और तीन नॉकआउट मैच पांच स्थानों बेंगलुरू, इंदौर, गुवाहाटी, विशाखापत्तनम और कोलंबो में खेले जाएंगे।

पहला सेमीफाइनल 29 अक्टूबर को गुवाहाटी या कोलंबो (पाकिस्तान के आने पर निर्भर करेगा) में खेला जाएगा और दूसरा सेमीफाइनल 30 अक्टूबर को बेंगलुरू में खेला जाएगा। फाइनल 2 नवंबर को बेंगलुरू या कोलंबो में खेला जाएगा।

श्रीलंका के खिलाफ अपने अभियान की शुरुआत करेगा भारत
भारत अपने अभियान की शुरुआत बेंगलुरू के एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में श्रीलंका के खिलाफ करेगा। जबकि बांग्लादेश के खिलाफ मैच 26 अक्टूबर को बेंगलुरू में खेला जाएगा।

तारीख़ | विरोधी | स्थान

तारीख़विरोधीस्थान
30 सितम्बर     श्रीलंका            बेंगलुरु
5 अक्टूबरपाकिस्तानकोलंबो
26 अक्टूबरबांग्लादेशबेंगलुरु


कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

आज का IPL मुकाबला – राजस्थान vs दिल्ली, कौन मारेगा बाज़ी?

  आज के आईपीएल मुकाबले में Rajasthan Royals और Delhi Capitals आमने-सामने हैं। यह मैच बेहद अहम है, क्योंकि दोनों टीमें पॉइंट्स टेबल में अपन...